Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

75वीं वर्षगांठ पर तिरंगा यात्रा निकालकर जनता में जगाया जोश

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा के तहत रामलीला मैदान से भारतीय जनता पार्टी और व्यापारियों ने मिलकर पूरे बाजार में तिरंगा यात्रा निकाला। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपाल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। तिरंगा रैली नगर के रामलीला मैदान से होते हुए पूरा बाजार भ्रमण किया। 

पदयात्रियों के साथ भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह मानव ने स्वाधीनता दिवस के दिन ‘हर घर मे तिरंगा‘ फहराने की अपील करते हुए नगर में लोगों को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। जुलूस राष्ट्र गान के साथ समाप्त हुआ। 

नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोलाल वर्मा, पूर्व चेयरमैन दिनेश प्रधान, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अमित जायसवाल, दिलीप जायसवाल, मनोज वर्मा, मानवेन्द्र सिंह मानव, विनोद अकेला रामायण चौरसिया, रवि तेजा, सदानंद गुप्ता इत्यादि लोगों शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के जवान डटे रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr