Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

डिलीवरी के दौरान ऐसा चमत्कार देख दंग रह गए डॉक्टर, आज तक नहीं देखा ऐसा केस

कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती है जिससे मेडिकल साइंस की सारी थ्योरी, सारे तर्क- वितर्क धरे के धरे रह जाते हैं। शायद इसी तरह के मामलों को आम बोलचाल की भाषा में चमत्कार कहा जातै है। ऐसी ही एक चमत्कारी घटना के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है। आगरा में मौजूद अंबे हॉस्पिटल में एक महिला डिलीवरी के लिए आई। डॉक्टरों ने महिला का अल्ट्रासाउंड किया तो जुड़वां बच्चों की पुष्टि हुई। जुड़वा बच्चे होना कोई चमत्कार की बात नहीं। लेकिन यहां जो हुआ वो चमत्कार ही है। 

दरअसल जब डिलीवरी के लिए डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन शुरू किया तो वो दंग रह गए क्योंकि महिला ने ऑपरेशन के दौरान चार बच्चों को जन्म दिया। अल्ट्रासाउंड में दो बच्चे नजर आ रहे थे लेकिन पैदा हुए चार बच्चे। यही नहीं कुदरत का करिश्मा ये भी है कि चारों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। इन चार बच्चों में तीन लड़कियां और एक लड़का है। 

हॉस्पिटल डायरेक्टर महेश चौधरी ने इस मामले को लेकर कहा कि वो दस सालों से अस्पताल चला रहे हैं लेकिन आज तक उन्होंने कभी इस तरीके का मामला नहीं देखा। डॉ. चौधरी ने कहा कि वो इन बच्चों की देखभाल करेंगे और परिवार की आर्थिक तौर पर सहायता भी करेंगे। इसके अलावा उन्होंने ये भी वादा किया कि इन बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के खर्च का इंतजाम भी किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr