Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

कबीर चौरा इलाके में शाही नाला के डायवर्जन कार्य में लगा क्रेन पलटा, पान विक्रेता जख्मी

कबीर चौरा स्थित महिला अस्पताल के पास शाही नाला डायवर्जन कार्य में लगा क्रेन गुरुवार को पलट गया। इस दुर्घटना में पान विक्रेता लल्लन यादव जख्मी हो गया जबकि सभी पर स्थित एक मेडिकल स्टोर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। 

स्थानीय लोगों ने कभी चौराहा स्थित मंडलीय अस्पताल में उसका इलाज कराया। शाही नाला डायवर्जन कार्य के लिए को दी जा रही थी। कबीर चौराहा से चौकाघाट तक नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इससे शाही नाला के लोड को कम किया जाएगा। वर्तमान में 120 एमएलडी सीवेज शाही नाला से बह रहा है जबकि उसकी क्षमता 80 एमएलडी है। ओवरलोड के कारण डायवर्जन किया जा रहा है। यह कार्य बीते दो वर्ष से चल रहा है।

जल निगम इकाई की ओर से लेटलतीफी भी जारी है। अभी हाल में ही लहुराबीर में बड़ी दुर्घटना हुई थी। मैनहोल में नीचे उतरे मजदूर की मौत हो गई थी। इस घटना से शाही नाला का डायवर्सन कार्य प्रभावित हो गया था। इस कार्य में पश्चिम बंगाल के मजदूर लगे हुए हैं। साथी मजदूर के मौत के बाद वे घर लौट गए थे। कई दिनों तक काम बंद होने के बाद एक बार फिर से काम शुरू हुआ है शाही नाला का पाइप लाइन बिछाया जा रहा है। लहुराबीर में चेंबर बनाया जा रहा है। इसके लिए कर दी खोदाई हो रही है।

सामान लाने व ले जाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल हो रहा है। दोपहर करीब 12 बजे क्रेन से सीमेंट का पाइप बिछाया जा रहा था। तभी क्रेन का पहिया फिसल गया और वह पलट गए। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इस दुर्घटना की चपेट में पान विक्रेता आ गया जिसे मामूली चोट लगी है। इसके अलावा एक मेडिकल स्टोर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जल निगम के परियोजना प्रबंधक एस के बर्मन ने बताया कि क्रेन को सीधा करने की कवायद हो रही है। दूसरा क्रेन मंगाया जा रहा है। दुर्घटना की जांच भी होगी। कहा कि कार्य की गति प्रभावित नहीं होगी। फरवरी तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। परियोजना से जुड़े सभी बड़े कार्य कर लिए गए हैं। 70 फीसद से अधिक कार्य हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr