Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

रेलवे स्‍टेशनों पर कोरोना वायरस का बढ़ने लगा खतरा, DDU जंक्शन पर बढ़ा सुरक्षा का पहरा

कोरोना का खतरा एक बार फिर से बढ़ने लगा है। खतरे को देखते हुए जंक्शन पर सुरक्षा का पहरा बढ़ा दिया गया है। मुंबई, दिल्ली, पंजाब से आने वाले यात्रियों की जांच हो रही है। बिना मास्क किसी को भी जंक्शन पर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। होली पर्व पर घर लौटे लोग अब स्थिति को देखते हुए काम पर जाने से कतरा रहे हैं। वहीं अन्य प्रदेशों से प्रवासी वापसी की तैयारी कर रहे है। सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों को दवा का छिड़काव किया जा रहा है। इसके अलावा यात्रियों को शारीरिक दूरी बनाकर सफर करने के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि बढ़ रहे जानलेवा संक्रमण को रोका जा सके।

कोरोना वायरस से यात्रियों को सुरक्षित करने के लिए रेलवे ने भी सक्रिय हो गया है। जंक्शन में एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। लोगों को जागरुक करने कर्मचारियों ने मास्क पहन कर कोरोना के बारे में जानकारी दी। वहीं ट्रेनों में दवा का छिड़काव शुरू किया गया। बुकिंग क्लर्क, टिकट चेकिंग स्टाफ, सफाई कर्मी अन्य स्टाफ को मास्क पहनकर कार्य करने का निर्देश दिया गया है। पिछले दो सप्ताह से कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। संक्रमण के रफ्तार को रोकने के लिए हर प्रयास किया जा रहा है। जंक्शन पर एक बार फिर से पिछले वर्ष मार्च महीने की याद ताजा हो गई है। शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए यात्री प्रतीक्षालय में बैरिकेटिंग करा दी गई है। जंक्शन में प्रवेश लेने के बाद नियमों का पालन कराना शुरू करा दिया जा रहा है।

घर वापसी को टिकट के लिए हो रही मारामारी

बिहार सहित पूर्वांचल के कई जनपदों के लोग पंजाब, मुंबई, दिल्ली, गुजरात सहित अन्य प्रदेशों में काम करने के लिए जाते हैं। पिछले वर्ष कोरोना कहर बढ़ने लगा तो लोगों ने पैदल ही अपने घर की तरफ रूख कर दिया था। स्थिति सामान्य हुई तो लोग काम पर लौट गए लेकिन अब एक बार फिर से स्थिति बिगड़ने लगी है। अब ऐसे में प्रवासी मजदूर जल्द से जल्द घर आने की तैयारी में लग गए है। टिकट के लिए मारामारी होने लगी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr