Welcome to Dildarnagar!
Type Here to Get Search Results !

गाजीपुर: पीपा पुल के स्लीपर टूटने से आवागमन खतरनाक

0

रेवतीपुर: क्षेत्र के रामपुर में गंगा नदी पर बने पीपा पुल के स्लीपर टूटकर खतरनाक हो गए हैं। ऐसे में हमेशा हादसे की आशंका बनी हुई है। रात में आवागमन खतरनाक हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी बाइक चालकों को हो रही है। थोड़ी सी भी चूक हुई तो घायल होने का डर है। इसके बावजूद धड़ल्ले से ट्रैक्टर ट्राली, पिकअप चल रहे हैं। 

बहुत से लोहे की चादरों पर बालू चढ़ा गया है। मुहम्मदाबाद व सेवराई तहसील क्षेत्र के अधिकतर लोगों का आवागमन इसी पुल से होता है। लोग खेती किसानी करने के लिए रामपुर, नरयनापुर में लोग आते हैं। यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। जेई महेंद्र मौर्या ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के संचालन से स्लीपर टूट रहे हैं। इस पर रोक लगाने की जरूरत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad