Welcome to Dildarnagar!
Type Here to Get Search Results !

बक्सर : आधा दर्जन ट्रेनों से 373 प्रवासी पहुंचे बक्सर, किए गए गृह जिला रवाना

0

बक्सर : देश के विभिन्न हिस्सों से प्रवासियों के आने का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। या यूं कहें कि हर रोज इनका आगमन जिले में हो रहा है। यहां स्थानीय रेलवे स्टेशन पर इन यात्रियों की स्क्रीनिग की जा रही है और जो जिस जिले के प्रवासी हैं उन्हें उनके गृह जिला में भेज दिया जा रहा है। वहीं, जो जिले के यात्री हैं, उन्हें जिले में बने क्वारंटाइन सेंटरों में क्वारंटाइन किया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली, पानीपथ, छत्रपति शिवाजी र्टिमनल और साबरमती से चार ट्रेनें आईं। ये सभी ट्रेनें बक्सर में रूकीं और इनमें से यात्रियों को यहां उतारा गया। हालांकि, इनमें यात्रियों की खास संख्या नहीं रही। 

जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार रजक ने बताया कि पहली ट्रेन दिल्ली से आई, जिसमें कैमूर जिले के दो प्रवासी मौजूद थे। वहीं, दूसरी ट्रेन पानीपथ-भागलपुर आई। इस ट्रेन से बक्सर के 89 और कैमूर के 1 यात्री को यहां उतारा गया। तीसरी ट्रेन छत्रपति शिवाजी र्टिमनल-भागलपुर से कैमूर के 32 यात्री यहां उतरे। इन सभी को स्टेशन पर स्क्रीनिग करने के पश्चात कैमूर के लिए रवाना कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि चौथी ट्रेन साबरमती से बरौनी में जिले के पांच यात्री शामिल थे। इन सभी यात्रियों की स्टेशन पर स्क्रीनिग की गई। अधिकारी ने बताया कि इससे पहले शुक्रवार की रात में दो ट्रेनें आई जामनगर - दानापुर एवं नौसारी - दानापुर। 

रात में आई दो ट्रेनों से उतरे 244 यात्री रात में आई इन दो ट्रेनों से कुल 244 यात्री बक्सर में उतरे। इस तरह आधा दर्जन ट्रेनों से यहां कुल 373 प्रवासी यात्रियों को उतारा गया। प्रवासियों के आने को लेकर स्टेशन पर सुबह से ही गहमागहमी की स्थिति व्याप्त थी। जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा से लगायत अन्य प्रशासनिक एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने जहां स्टेशन का जायजा लिया। वहीं, यात्रियों की स्क्रीनिग के लिए मेडिकल टीम के सदस्य पूरी तरह मुस्तैद थे। किस ट्रेन से आए कितने यात्री दिल्ली - भागलपुर स्पेशल - कैमूर - 02 यात्री

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad