Welcome to Dildarnagar!
Type Here to Get Search Results !

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, खरीदने से पहले सोना-चांदी के जानें ताजे रेट!

0

Gold Silver Price Today: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आपको उनकी ताजा कीमतों की जानकारी होना जरूरी है। अगर आप अभी आभूषण खरीदने जा रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है, क्योंकि सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है। भारतीय बाजारों में 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना आज Rs 76,070 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 1 किलो चांदी की कीमत Rs 87,200 प्रति किलोग्राम है।

sona-chandi-ke-bhav-live

भारतीय बाजार में आज सोने और चांदी के भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर एसोसिएशन के अनुसार, आज भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट आई है। आज 24 कैरेट सोने (999 शुद्धता) का भाव 76,070 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने (916 शुद्धता) की कीमत 69,740 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चांदी के दाम भी आज 87,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में सोने और चांदी के भाव में वृद्धि देखने को मिल सकती है।

सोने और चांदी की शुद्धता का पता कैसे लगाएं?

अगर आप सोने और चांदी के आभूषण खरीदने जा रहे हैं, तो आपको उनकी शुद्धता पहचानना जरूरी है। भारतीय बाजार में ISO (Indian Standard Organization) के द्वारा सोने की शुद्धता के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। शुद्धता देखने के लिए, 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875, और 18 कैरेट पर 750 अंकित होता है। सोने और चांदी के आभूषण खरीदते समय इन हॉल मार्क्स का ध्यान रखें, ताकि आप धोखाधड़ी से बच सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad