Welcome to Dildarnagar!

Featured

Type Here to Get Search Results !

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव आया है, आज का 10 ग्राम सोने का भाव जानिए

0

Gold Price Today: जब भी लोग निवेश करने का योजना बनाते हैं तो सोना और चांदी को अक्सर एक अच्छा विकल्प माना जाता है। इसका मुख्य कारण यह है कि इसमें निवेश करने से आपका पैसा डूबने का जोखिम नहीं रहता और भविष्य में मुनाफा भी अधिक मिलता है। यदि आप भी सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको बता दें कि चुनाव परिणाम के बाद से ही सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आइए खबर में विस्तार से जानते हैं आज के ताजे रेट्स।

mcx-gold-price-today-government-is-also-know

बिहार की सबसे बड़ी सर्राफा मंडी, राजधानी पटना सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बीते शुक्रवार को सर्राफा बाजार खुलते ही सोने की कीमतों में 900 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जबकि चांदी की कीमतों में 1000 रुपए प्रति किलोग्राम का बड़ा उछाल रिकॉर्ड किया गया था। बता दें कि इसके बाद से सोने-चांदी की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं देखा जा रहा है।

पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के उपाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि इस साल की शुरुआत से, खासकर अप्रैल महीने से, सोने-चांदी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, सोने-चांदी के भाव आगे और भी ऊपर जा सकते हैं। सोना 80 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम की कीमत तक पहुंच सकता है, जबकि चांदी के रेट 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक जा सकते हैं।

आज सोने की कीमत क्या है?

राजधानी पटना के सर्राफा बाजार में शनिवार (08 जून) को 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 67,950 रुपए है। वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 75,600 रुपए चल रहा है। इससे पहले 24 कैरेट सोने का भाव 74,700 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 67,100 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आज 18 कैरेट सोने का भाव 57,200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ

वहीं, चांदी की कीमतों की बात करें तो इसमें कल के मुकाबले आज कोई बदलाव नहीं आया है। आज भी चांदी 90,000 रुपए प्रति किलोग्राम है, जबकि पहले चांदी की कीमत 89,000 रुपए प्रति किलोग्राम थी। हालांकि, पिछले दिनों में चांदी की कीमत रिकॉर्ड 94,000 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी।

इस तरह परखें सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, जिसमें 99.9 प्रतिशत सोना होता है। शुद्ध होने के कारण यह सॉफ्ट होता है, इसलिए ज्वेलरी के लिए 24 कैरेट नहीं बल्कि 22, 20 और 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। ISI हॉलमार्क से सोने की शुद्धता की जांच की जा सकती है, जो सोने की शुद्धता का सरकारी प्रमाण होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad