Welcome to Dildarnagar!
Type Here to Get Search Results !

Gold-Silver Rate Today: सोने गिरा धड़ाम, चांदी भी सस्ती हुई, जानिए 22 और 24 कैरेट का रेट

0

Gold Silver Price Today: इस बार पिछले काफी समय से सोने और चांदी के भाव में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। जुलाई महीने के आने के साथ ही शादियों का सीजन भी शुरू हो जाएगा। अगर आप सोने और चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो अब आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। आज सोने और चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। नीचे खबर में जानिए आज के ताजा भाव -

know-today-gold-price-gold-is-making-new-records

खरमास अब समाप्त हो गया है। इस बीच, अगर आप सोना और चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जान लें कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। इसलिए, अगर आप सोने और चांदी के गहने बनाने की सोच रहे हैं, तो एक बार यहां कीमत जरूर चेक कर लें। झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 67,600 रुपए है, और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 71,980 रुपए है। वहीं, चांदी की कीमत प्रति किलो 96,200 रुपए है।

चांदी हुई सस्ती

सर्राफा व्यापारी और इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्य मनीष शर्मा ने बताया कि सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। प्रति किलो चांदी की कीमत में 300 रुपए की कमी हुई है। आज चांदी प्रति किलो 96,200 रुपए की कीमत पर बिक्री होगी। कल (सोमवार) शाम तक चांदी 96,500 रुपए प्रति किलो की दर पर बिकी थी।

सोना गिरा धड़ाम 

मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में कमी आई है। कल शाम, 22 कैरेट सोना 10 ग्राम पर 67,700 रुपए के दाम में बिका था। आज इसकी कीमत 67,600 रुपए तय की गई है, अर्थात् दाम में 100 रुपए की कमी आई है। इसी तरह, सोमवार को 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर 71,090 रुपए के भाव से खरीदा गया था। आज इसकी कीमत 70,980 रुपए तय की गई है, जिसमें 110 रुपए की कमी देखी गई है।

सोना खरीदने से पहले इन महत्वपूर्ण बातों को जान लें

अगर आप सोने के गहने खरीद रहे हैं, तो क्वालिटी को कभी भी अनदेखा नहीं करें। ग्राहक हॉलमार्क को देखकर ही गहना खरीदें, क्योंकि यह सोने की सरकारी गारंटी प्रदान करता है। भारतीय मानक ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) एकमात्र एजेंसी है जो हॉलमार्क का प्रमाणन करती है। सभी कैरेट के हॉलमार्क अलग-अलग होते हैं, इसलिए उन्हें देखकर और समझकर ही आप सोने की खरीदारी करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad