Welcome to Dildarnagar!
Type Here to Get Search Results !

Gold-Silver Price Today: सोने के दाम में बड़ी गिरावट, चांदी में भी भारी कमी, अभी चेक करें 10 ग्राम सोने की कीमत

0

Gold-Silver Price Today: पिछले महीने सोने और चांदी के दामों में लगातार तगड़ा उछाल देखा गया। मई की शुरुआत के बाद भी कीमतें थमने का नाम नहीं ले रही थीं। ऐसे में अगर आप सोना और चांदी खरीदने का मौका तलाश रहे हैं, तो आज आपके लिए सुनहरा अवसर है। दरअसल, आज सोना और चांदी दोनों के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आइए, खबर में विस्तार से जानते हैं आपके शहर के ताजे दाम।

today-gold-prices-fall-again-in-bullion-market

खरमास खत्म हो गया है। इस बीच, अगर आप सोना और चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जान लें कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखी गई है। ऐसे में अगर आप सोने और चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं, तो एक बार यहां रेट जरूर चेक कर लें। झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 67,550 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 70,930 रुपए दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी प्रति किलो 96,500 रुपए के भाव से बेची जा रही है।

सर्राफा व्यापारी और इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्य मनीष शर्मा ने बताया कि सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखी गई है। आज चांदी के भाव में प्रति किलो 500 रुपए की गिरावट आई है। आज चांदी प्रति किलो 96,500 रुपए के भाव से बेची जाएगी, जबकि कल शाम तक चांदी 97,000 रुपए की दर से बेची जा रही थी।

सोने की कीमत में गिरावट

मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में गिरावट देखी गई है। कल शाम 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 68,950 रुपए में बिका, जबकि आज इसकी कीमत 67,550 रुपए तय की गई है, यानी दाम में 1,400 रुपए की गिरावट आई है। वहीं, शुक्रवार को 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 72,400 रुपए के भाव से खरीदा गया था, और आज इसकी कीमत 70,930 रुपए तय की गई है, यानी भाव में 1,470 रुपए की गिरावट देखी गई है।

सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें

अगर आप सोने के गहने खरीद रहे हैं, तो कभी भी गुणवत्ता को नजरअंदाज न करें। हमेशा हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है। बता दें कि भारत में हॉलमार्क का निर्धारण करने वाली एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) है। प्रत्येक कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिन्हें देखकर और समझकर ही आप सोना खरीदें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad