Welcome to Dildarnagar!
Type Here to Get Search Results !

गाजीपुर में आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ने किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

0

गाजीपुर में किसान चौपाल का आयोजन हुआ। इस अवसर पर आयुष राज्य मंत्री ने किसानों की समस्याओं की सुनवाई की और सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान की। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत वेन्टीलेटेड पॉलीहाउस के शिलान्यास का आयोजन आयुष मंत्री दयाशंकर दयालु ने राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर और भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।

kisan-chaupal-organized-in-ghazipur

किसान चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि इस पॉलीहाउस के निर्माण से इस क्षेत्र में क्रांति आएगी। पंकज राय के प्रयास से अब किसानों को उन्नतिशील सब्जी की नर्सरी और अन्य पौधे की नर्सरी किसानों को आसानी से उपलब्ध होगा। इसका निर्माण हो जाने से किसानों को नर्सरी नहीं लगाना पड़ेगा। यहां से सब्जियां की नर्सरी लेकर सीधे अपने खेतों में रोपाई करेंगे, जिससे श्रम और समय दोनों की बचत होगी।

उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के बेतहाशा प्रयोग से हमारी देश की मिट्टी बर्बाद हो रही है। मोदीजी के प्रयास से इस दौरदेश में ऑर्गेनिक और प्राकृतिक खेती का प्रभाव बढ़ रहा है। अब राज्यों को ऑर्गेनिक राज्य घोषित किया जा रहा है। सिक्किम को पूर्ण ऑर्गेनिक राज्य घोषित किया गया है।

उन्होंने कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में 367 योजनाएं किसानों, मजदूरों, और महिलाओं के लिए चल रही हैं। देश से जातियता की दीवार ढह गई है। देश में केवल चार जातियां रह गई हैं, जिनमें किसान, मजदूर, जवान, माताएं, और बहनें शामिल हैं। आज मोदीजी ने लक्षद्वीप में जाकर दिखाया कि भारत समृद्धि और सौंदर्य से भरपूर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad