Welcome to Dildarnagar!
Type Here to Get Search Results !

युवा कांग्रेस ने चलाया 'यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो' अभियान, बीजेपी सरकार को बताया जनविरोधी

0

Top Post Ad

उत्तर प्रदेश में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने उमरगंज विधानसभा क्षेत्र में 'यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान' का आयोजन किया, जिसके दौरान संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की और कहा कि भाजपा हमेशा गरीबों के साथ अन्याय करती है।

youth-congress-launched-youth-jodo-booth-jodo-campaign-in-ghazipur

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि जमानिया विधानसभा सदैव राजनेताओं की उपेक्षा का शिकार रही है। राजनेताओं ने केवल अपने विकास करके जनता को धोखा देने का काम किया है। केन्द्र और राज्य सरकार में भारतीय जनता पार्टी जनविरोधी नीतियों को संचालित करने के बजाय लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि युवाओं के बीच में कांग्रेस पार्टी की ओर बढ़ती हुई आकर्षण है और वह युवाओं को यकीन दिलाते हैं कि कांग्रेस में नेतृत्व मिलेगा। कांग्रेस में नेतृत्व ग्रहण करने वाले युवा अपने भविष्य के साथ-साथ साफ और स्पष्ट राजनीति का संदेश पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिवांशु पाण्डेय, अंशु, शशिकांत श्रीवास्तव, शशि भूषण राय, करुणा निधि राय, विनोद सिंह, श्याम नारायण कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, देवेंद्र सिंह, इकराम खान, रईस खान, बाबू, जफर अहमद, और रजनीकांत शर्मा सहित अन्य यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ