Welcome to Dildarnagar!
Type Here to Get Search Results !

गाजीपुर पीजी कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की सड़क दुर्घटना में निधन

0

गाजीपुर पीजी कॉलेज के कृषि संकाय में जेनेटिक्स और प्लांट ब्रीडिंग विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर उदय प्रताप पाण्डेय का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। डॉक्टर पाण्डेय द्वारा महाविद्यालय में लगभग दो दशकों से असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर शिक्षा का कार्य किया गया था। उन्होंने 2005 में महाविद्यालय के कृषि वनस्पति विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यभार संभाला था।

pg-college-assistant-professor-dies-in-road-accident

वह झोटारी गांव के मूल निवासी थे। रोजाना की तरह कक्षा जाने के बाद डॉक्टर पाण्डेय रास्ते में थे। इस दौरान, बबेड़ी के पास एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई। उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी मृत्यु की सूचना दी।

डॉक्टर पाण्डेय की मृत्यु की समाचार सुनकर पीजी कॉलेज परिसर में शोक का माहौल छा गया। महाविद्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन प्राचार्य प्रोफेसर डॉ राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय और चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर डॉ एसडी सिंह 'परिहार' की उपस्थिति में हुआ।

प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि वे एक शिक्षक के रूप में हमेशा अपने जिम्मेदारियों के प्रति सदैव सजग रहते थे। उनका असमय जाना महाविद्यालय परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है। महाविद्यालय इस दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के साथ है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मंगलवार को स्वर्गीय डॉक्टर पाण्डेय का अंतिम संस्कार होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad