Welcome to Dildarnagar!
Type Here to Get Search Results !

शिक्षिका प्रीति को मिला साउथ एशिया आइडल वूमेन अचीवर्स अवार्ड - 2023

0

गाजीपुर की अध्यापिका प्रीती सिंह को 12 मार्च को देहरादून में साउथ एशिया आइडल वूमेन अचीवर्स अवार्ड-2023 से सम्मानित किया गया। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून मे गोपाल किरण समाजसेवी संस्था ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर नवाचारी शैक्षिक सेमिनार का आयोजन किया गया था। समारोह में देश के 21 राज्यों से 150 महिलाओं का चयन उनके सशक्त एवं विशिष्ट कार्यों के द्वारा समाज में जागरूकता तथा महिला सशक्तिकरण के उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें गाजीपुर जनपद के कंपोजिट विद्यालय परतापीपुर की शिक्षिका को भी साउथ एशिया आइडल वूमेन अचीवर्स अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया।

teacher-preeti-received-south-asia-idol-women-achievers-award-ghazipur-news

रेसकोर्स स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के अपर सचिव लक्ष्मीचंद गौतम व आईपीएस डॉक्टर बीपी अशोक ने किया। बतौर मुख्य अतिथि लक्ष्मी चंद गौतम ने महिला सुरक्षा पर चर्चा की। इसके साथ ही महिलाओं के विकास के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

महिलाओं को आगे बढ़ना होगा

उन्होंने कहा कि संकीर्ण विचारधारा से ऊपर उठकर महिलाओं को आगे बढ़ना होगा। वक्ताओं ने कहा कि पुरुष वर्ग को अपनी आय का एक हिस्सा महिलाओं को देना चाहिए। संस्था के अध्यक्ष प्रकाश सिंह नेम ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। गाज़ीपुर में तैनात एसआरजी प्रीती सिंह को अवार्ड मिलने पर लोगों ने बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad