गाजीपुर में ब्लाक मुख्यालय परिसर देवकली में कृषि सूचनातंत्र के तहत कृषक जागरुकता रबी गोष्ठी व कृषि निवेश मेला आयोजित किया गया। जिसका उदघाटन पूर्व विधायक शिवपूजन राम ने फीता काटकर और विशिष्ठ अतिथि ब्लाक प्रमुख माधुरी यादव, भाजपा के जिला महामंत्री दयाशंकर पाण्डेय व कमलेश पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर किया।
उप कृषि निदेशक अतीन्द्र सिंह ने कहा हमारा देश कृषि प्रधान देश है। 80 प्रतिशत लोग कृषि से जुड़े हैं।वर्तमान परिवेश में रासायनिक उर्वरकों के बजाय जैविक खाद का उपयोग कर वैज्ञानिक ढंग से खेती करना चाहिए, ताकि कम लागत में अधिक उत्पादन मिल सके। रबी फसलों की बुआई तथा रोगों से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
सहायक विकास अधिकारी कृषि राम अवध यादव ने शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं, किसान सम्मान निधि, खण्ड विकास अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार मौर्य ने पशुपालन तथा सब्जी उत्पादन तथा ब्लाक पर उपलब्ध सुविधा, प्राविधिक सहायक सूर्यबली यादव ने फसल बीमा आदि विषयों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी, राजेश गुप्ता, अखिलेश कुशवाहा, गुरुप्रसाद गुप्ता, विजय शंकर सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, उषा देवी, मालती देवी, सुमित्रा, नीलम, शशिकला, उर्मिला कुशवाहा, विरेन्द्र यादव, कृपाशंकर कुशवाहा, लालबहादुर, रामविजय यादव, भोला यादव, ओमप्रकाश और अवधेश कुशवाहा मौजूद रहे। संचालन एडीओ एजी राम अवध यादव और सूर्यबली यादव ने किया।