Welcome to Dildarnagar!
Type Here to Get Search Results !

शादी समारोह में आए भांजे को 2 युवकों ने मारी गोली, मामा की हार्टअटैक से मौत

0

मामला शादियाबाद थाना क्षेत्र के बरहट गांव का है। जहां बीती रात शादी समारोह में पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ युवकों ने एक युवक फायर झोंक दिया। गोली सिर को छुते हुए निकल गई। घायल ने अस्पताल में मरहम-पट्टी कराया। पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

youth-injured-due-to-bullet-injury

क्षेत्र के सुजनीपुर निवासी बृजेश सिंह का पुत्र शिखर सिंह (20) शुक्रवार की रात बरहट गांव में एक शादी समारोह में गया था। बताया कि इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ युवको ने उस पर फायर कर दिया। वह बचने के लिए घर मे भागा तो वहां भी पहुच कर मनबढो ने फायर किया। गोली सिर को छूते हुए निकल गई। युवक ने भागकर महिलाओं के बीच जाकर अपनी जान बचाई।इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। घायल युवक ने अस्पताल में मरहम-पट्टी कराई।

पीड़ित ने लगाया रंजिशन गोली मारने का आरोप

पीड़ित ने दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि शादी समारोह में कटघरा निवासी कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ सरस सिंह ने पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारकर मेरी हत्या करने के प्रयास किया। जब मैने उसे पकड़ने की कोशिश किया तो उसका एक अन्य साथी शैलेश सिंह हमलावर युवक को अपने साथ लेकर मौके से फरार हो गया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष धनानंद त्रिपाठी ने बताया कि घायल शिखर सिंह की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन करते हुए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad