Welcome to Dildarnagar!

Featured

Type Here to Get Search Results !

गाजीपुर में छठ पर्व के चलते बाजारों में बढ़ी भीड़, घंटों जाम में फंस रहे लोग

0

शुक्रवार से ही नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो गई। गाजीपुर में छठ पर्व मनाने वाली व्रती महिलाएं तैयारी में जुट गई हैं। वहीं बाजार में फलों की व डाला छठ से सबंधित समानों की दुकानें सजने लगी हैं। जिसमें नारियल, सेब, केले, अनानाश शरीफा, कच्ची हल्दी, आंवला पानी फल जैसे तमाम फलों की दुकानें सजी हैं। इसके अलावा कोशी भरने के लिए मिट्टी बने बर्तन, दीये व संबंधित सामानों की दुकानें सज गई हैं।

ghazipur-news

दूसरी तरफ जाम का झाम भी झेलना पड़ रहा है। दीपावली के बाद सरकारी दफ्तर और छठ की भीड़ के चलते शहर जाम से कराह उठा। विशेश्वरगंज, महुआबाग, मिश्रबाजार, कचहरी आदि क्षेत्रों में घंटों जाम लग रहा। इससे आने जाने वालों को काफी कठिनाइयों सामना करना पड़ा।

एक के बाद एक पर्व पड़ने से जाम की समस्या विकराल

छठ में जाम की समस्या विकराल होती है। बावजूद इसके ट्रैफिक पुलिस अच्छी व्यवस्था करने में नाकाम साबित हो रही है। इसके चलते शहर के विभिन्न बाजारों और चौराहों में जाम की समस्या बनी हुई है। इनकी लापरवाही के चलते जनता जाम की मुसीबत झेलने पर मजबूर हैं। एक तरफ जहां फलों की दुकानों के चलते सड़कों पर जाम लग रहा है। वहीं बाजार में आए लोगों द्वारा बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े किए जा रहे हैं।

एक काम के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है

स्थानीय व्यवसायी संदीप केजरीवाल ने बताया कि शहर में फुटपाथ कहीं नजर नहीं आता है। सभी फुटपाथ पर अवैध कब्जे किए जा चुके हैं। ऐसे में शहर की सड़कों पर जाम लगना आम बात है। स्थानीय नीरज ने बताया कि शहर में जाम की समस्या बनी हुई है। त्योहारों के मद्देनजर बाजारों की भीड़ के चलते तमाम सड़कें जाम का झाम झेल रही है। ऐसे में किसी जरूरी काम से शहर में जाना कठिनाई भरा हो चुका है। ट्रैफिक पुलिस को इसके लिए अच्छा प्रबंध करना चाहिए।


Ghazipur News | Ghazipur Hindi News | Ghazipur News Today | Ghazipur Samachar | Ghazipur City News | Ghazipur News in Hindi | Daily Ghazipur News | Latest Ghazipur News


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad