Welcome to Dildarnagar!
Type Here to Get Search Results !

गाजीपुर में आरओ वाटर प्लांट का उद्घाटन, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ने किया लोकार्पण

0

गाजीपुर के तुलसीया पुल पर आरओ वाटर प्लांट 150 लीटर प्रति घंटा की क्षमता का लोकार्पण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्ण बिहारी राय, भाजपा काशी क्षेत्र की उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा और नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल शामिल हुई।

ghazipur-news

मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि नगर पालिका जनहित व विकासहित के लिए काफी प्रयत्नशील है। नगर में चारो तरफ बारी-बारी से विकास कार्यों के लोकार्पण किए जा रहे हैं। जिससे यह प्रमाणित होता है कि नगर में जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु नगर पालिका परिषद लगातार कार्य कर रही है।

नगर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास किया

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि एक गृहिणी के रूप में घर की व्यवस्था चलाने वाली महिला सरिता अग्रवाल जब नगर पालिका की कुर्सी पर विराजमान हुई तो उसी भाव से नगर के विकास हेतु क्या-क्या आवश्यकताएं हैं और क्या-क्या अपेक्षाएं हैं इसका ध्यान दिया। नगर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास किया है। जिसके लिए हम गाजीपुर की जनता की तरफ से उनको बधाई देते हैं।

ठंडा पेयजल उपलब्ध होगा

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि आरओ वाटर प्लांट के माध्यम से गरीब जनता को ठंडा पेयजल उपलब्ध होगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय के अन्तोदय के सिद्धान्त पर काम करते हुए हम लोगों ने गरीबों, मजदूरों एवं शोषित आदि के लिए पेयजल की व्यवस्था की है। हम सब नगर के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं।

इन्होंने की सराहना

इस दौरान नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य सुनील सिंह, रासबिहारी राय, निर्गुणदास केशरी, अर्जुन सेठ, व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष विजयशंकर वर्मा, सभासद शफकतुल्लाह, अनिल वर्मा, नफीस अहमद एवं ओमप्रकाश वर्मा ने नगरीय क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Below Post Ad