Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर में मनाई गई स्वतंत्रता सेनानी डॉक्टर मुख्तार अंसारी जयंती

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, प्रसिद्ध डॉक्टर, मुख्तार अहमद अंसारी के 142 वीं जयन्ती और डॉक्टर एम. ए. अंसारी इंटर कॉलेज यूसुफपुर का वार्षिकोत्सव रविवार को विद्यालय प्रांगण मे छात्र छात्राओं के रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ।

ghazipur-news-students-organized-cultural-programs-speakers

कार्यक्रम में एमए अंसारी इंटर कॉलेज की बालक बालिकाओं एवं अंसारीया बालिका इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत अनेक प्रस्तुतियां दी। जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरोहा के सांसद कुंवर दानिश अली रहे।

वक्ता बोले- सच्चे सेनानी थे डॉक्टर अंसारी

उन्होंने कस मौके पर कहा कि डॉ. मुख्तार अहमद अंसारी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सच्चे राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने डाक्टर के रूप में लोगों की सेवा की और काग्रेस अध्यक्ष के रूप मे महात्मा गांधी के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर स्वतंत्रता आन्दोलन की लड़ाई मे भाग लिया। ऐसे महापुरुष के नाम पर स्थापित विद्यालय के छात्र छात्राओं को उनके वव्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि डॉक्टर मुख्तार अहमद अंसारी वह व्यक्ति थे जिन्होंने आजादी के आंदोलन में महात्मा गांधी के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा वह हिंदू मुस्लिम एका समाज के प्रतीक भी थे।

गाजीपुर को बताया शहीदों और बलिदानियों की धरती

विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अंबिका चौधरी ने कहा कि गाजीपुर शहीदों एवं बलिदानियों की धरती है। आजादी की लड़ाई में गाजीपुर राष्ट्रीय फलक पर अपना स्थान बनाने में सफल हुआ तो इसके पीछे भी डॉक्टर अंसारी जैसे महान शख्सियत का हाथ था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर एमए अंसारी इंटर कॉलेज के प्रबंधक गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि डॉक्टर मुख्तार अहमद अंसारी, ब्रिगेडियर उस्मान जैसे लोगों के ही बदौलत ही देश आजादी प्राप्त किया। उन्होंने ने कहा कि आज जरूरत इस बात की है की युवा पीढ़ी और यहां के छात्र छात्राएं पढ़कर आगे निकले और उनके बताए रास्ते पर चलते हुए जात संप्रदाय से ऊपर उठकर राष्ट्र व मानवता की सेवा करें।

ये सभी लोग मौके पर रहे मौजूद

कार्यक्रम में राजनीतिज्ञ ,समाजसेवी एवं आम लोगों ने डॉक्टर एम.ए. अंसारी के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि आजादी के बाद भारत सरकार ने नई दिल्ली में उनके नाम से प्रसिद्ध है। डॉ एम ए अंसारी मार्ग का निर्माण किया तो था लंदन में भी मुख्य चिकित्सालय में डॉक्टर अंसारी वार्ड आज भी उनके सम्मान की शोभा बढ़ा रहा है तथा भारतीयों में गर्व भर रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी, पूर्व विधायक हनुमान कुशवाहा ,पूर्व ब्लाक प्रमुख रामायण सिंह यादव, बलिराम पटेल, फेकू सिंह गांधी, मुन्ना यादव, शारदानंद राय, हाजी मिसबाहुद्दीन अहमद, नपा चेयरमैन शमीम अहमद, जमानिया नपा अध्यक्ष एहसान जफर शंभू सिंह अकेला, बलिराम पटेल, फेकू सिंह गांधी, सपा विधानसभा अध्यक्ष गोवर्धन यादव आदि उपस्थित रहे। समारोह का संचालन विनय तिवारी ने किया। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर मुख्तार अहमद अंसारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुजीत कुमार ने आए हुए सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr