Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

घर से भागी नाबालिग छात्राओं के साथ होटल में रेप, मददगार ने बनाया हवस का शिकार

बिहार के पटना से लापता दो नाबालिग छात्राओं के साथ एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो आरोपियों ने मदद देने के बहाने उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाया।  पुलिस ने होटल मालिक गौरीशंकर, मैनेजर सत्येन्द्र कुमार समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। दोनों लड़कियां 9 सितंबर से लापता थीं।

जानकारी के मुताबिक उनके गायब होने की सूचना थाने को दी गई थी। सिटी एसपी पश्चिम राजेश कुमार ने बताया कि 9 सितंबर को दो छात्रा के लापता होने की सूचना परिजनों ने दानापुर थाने में दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर अपहरण का कांड दर्ज कर जांच शुरू की गयी। दोनों अपहृता की उम्र 18 वर्ष से कम है। कांड में वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों की बरामदगी की गई। 

दोनों पीड़िता ने बताया गया कि वे आपस में सहेली हैं और अपने मन से घर से भाग थी। एक सहेली के घर राजगीर जाकर दो दिनों तक रुकी। जब सहेली ने अपने घर जाने को कहा तो दोनों लड़कियों द्वारा घर वापस न जाकर किसी अन्य होटल में रुकने की इच्छा जताई। जिस पर दीघा पोलसन निवासी सुधीर कुमार सिंह द्वारा लड़कियों को एक होटल ले जाया गया, जहां एक कमरे में दोनों लड़कियां रुकी। बगल के कमरे में सुधीर भी रुक गया। 

पूछताछ में दोनों लड़कियों ने बताया कि सुधीर और एक अन्य लड़के राकेश कुमार ने उनके साथ दुष्कर्म किया। राकेश दनकटा दियारा का  निवासी है। पुलिस ने होटल के मालिक गौरीशंकर व मैनेजर सत्येन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।अनुसंधान में चारों की संलिप्तता सामने आई है। पीड़िता की मेडिकल जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

पत्नी और मां से मारपीट के खिलाफ केस दर्ज

शाहपुर पुलिस ने एक स्मैकियर को घर में पत्नी और मां के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में उड़ान टोला निवासी मिथिलेश चौहान ने अपने भाई कमलेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया। बताया कि कमलेश सारी रात घर से बाहर रहता है। सुबह में घर आता है और सारा दिन सोता रहता है। कभी कभी उठने पर मां और मेरी पत्नी के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट भी करता था, जिससे परिवार के सभी सदस्य परेशान थे। बताया कि कमलेश स्मैक पीने का आदि है। 

उसको समझाने के बाद भी समझने को तैयार नहीं है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं बिहटा में सोमवार को बिहटा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान थाना चौक के पास बाइक से शराब डिलीवरी करने जा रहे दो तस्करों को 103 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही बाइक को जब्त कर लिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान राकेश कुमार और संतोष कुमार के रूप में की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr