Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

16 July को सूर्य का कर्क राशि में गोचर, जानें राशियों पर इसका प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। ग्रहों के राजा सूर्य 16 जुलाई को कर्क राशि में गोचर करेंगे। कर्क राशि में सूर्य के जाने से कुछ राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी, जबकि कुछ राशि वालों को अशुभ फल मिल सकते हैं। जानें सूर्य राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव-

मेष- मेष राशि वालों की सूर्य गोचर के प्रभाव से कार्यशैली में सुधार होगा। भूमि-भवन में खर्च बढ़ सकता है। इस दौरान आप अपने दायित्वों को अच्छे से अदा करेंगे। 

वृषभ- वृषभ राशि वाले इस सप्ताह अपने कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। भाई-बहन का रिश्ता सुधरेगा।

मिथुन- सूर्य गोचर के प्रभाव से आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। व्याापारियों को मुनाफा होगाा। निवेश के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। 

कर्क- कर्क राशि वालों को इस अवधि में अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।

सिंह- सिंह राशि वालों को इस अवधि में अपने खर्चों पर काबू रखने की जरूरत होगी। काम के सिलसिले में यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कन्या- कन्या राशि वालों सूर्य गोचर के प्रभाव से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। उच्च शिक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

तुला- तुला राशि वालों को कार्यस्थल पर भरपूर सम्मान मिल सकता है। इस दौरान आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक- इस गोचर के प्रभाव से आपका भाग्योदय हो सकता है। सूर्य गोचर से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। पिता के सहयोग से धन लाभ हो सकता है।

धनु- धनु राशि वालों को सूर्य गोचर के प्रभाव से थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। इस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। वाणी पर संयम बरतें।

मकर- मकर राशि वालों को इस सप्ताह अपने जीवनसाथी की सेहत का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यात्रा के योग बनेंगे। किसी मित्र के सहयोग से धन लाभ हो सकता है।

कुंभ- कुंभ राशि वालों को इस दौरान शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। विदेश कंपनी में काम करने की चाह रखने वालों की ख्वाहिश पूरी हो सकती है। आपकी सेहत उत्तम रहेगी।

मीन- मीन राशि वालों का इस सप्ताह पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को लाभ हो सकता है। मीन राशि से जुड़े कारोबारियों को लाभ हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr