Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

इन 3 राशि वालों को मिलेगा सरप्राइज, क्या आपकी राशि भी साबित होगी लकी?

हर दिन ग्रहों की स्थिति बदलने से राशिफल में भी बदलाव होता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में हर दिन बदलाव होता है। 24 जून 2022 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन मां संतोषी को समर्पित माना गया है। खास बात यह है कि 24 जून को योगिनी एकादशी भी है। ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की पूजा का भी विधान बन रहा है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित मानी गई है। भगवान विष्णु की विधि-विधान के साथ पूजा करने से मनोकामना पूरी होने की मान्यता है। जानें ग्रहों की स्थिति से किन राशि वालों को शुक्रवार को होगा आर्थिक लाभ-

तुला- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें।कारोबार की स्थिति पर ध्यान दें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव हैं। शुक्रदेव को संतान, सुख, वैभव, ऐश्वर्य, प्रेम आदि का कारक माना गया है। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

सिंह- सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्यदेव हैं। सूर्यदेव को आत्मा, पिता व साहस आदि का कारक माना गया है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।उच्चपद की प्राप्ति‍ हो सकती है। कार्यभार में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। आय वृद्धि भी होगी।  म‍ित्रों से भेंट होगी। नौकरी में यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे। 

मीन- इस राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं। गुरु ग्रह को शिक्षकों, ज्योतिषियों, पुत्र, जीवनसाथी, धन, दार्शनिकों, लेखकों जैसे कई प्रकार के क्षेत्रों में कार्य करने का कारक माना जाता है। मानसिक शान्ति रहेगी। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति भी हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। परिवार से दूर जाना हो सकता है। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr