क्षेत्र के नवली बस स्टाप पर यात्रियों के लिए ग्राम सभा से बनाए गए यात्री प्रतीक्षालय का स्टील से बना दरवाजे का ग्रिल अराजक तत्वों ने रविवार रात तोड़ दिया। सुबह जानकारी होने पर ग्राम प्रधान जमशेद राईनी मौके पर पहुंचे तो देखा की स्टील के ग्रिल को तोड़कर इधर-उधर फेंका गया था।
ग्राम प्रधान ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव के ही लोगों की सुविधा के लिए यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया है, लेकिन कुछ अराजक तत्वों को यह सुविधा नागवार लग रही है। थानाध्यक्ष पन्ने लाल ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।