Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर में एमएलसी चुनाव के लिए आज 8 बजे से पड़ेगा वोट

विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए शनिवार की सुबह आठ से शाम चार बजे तक सभी 16 ब्लाक मुख्यालयों पर बनाए गए बूथों पर कुल 3132 मतदाता वोट डालेंगे। इसके लिए शुक्रवार को विकास भव से पोलिग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर पहुंच गईं। मतदान के लिए जिला प्रशासन ने सभी बूथों पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है। बूथों से 100 मीटर की दूरी पर बैरिकेडिग कर दी गई है।

निगरानी रखने के लिए सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस चुनाव में प्रधान, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका व जिला पंचायत के अध्यक्ष, सभासद मतदान करेंगे। इस बार मतदान के लिए सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों को ब्लाक मुख्यालय पर ही जोड़ दिया गया है। कुल 3132 मतदाता एमएलसी के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

मतदान स्थल की दूरी मतदाताओं के लिए अधिकतर 16 किलोमीटर की है। सदर विकास खंड में क्षेत्र पंचायत व नगर पालिका का मतदान होगा। बिरनो विकास खंड में नगर पंचायत जंगीपुर के अध्यक्ष व सदस्य, कासिमाबाद विकास खंड में नगर पंचायत बहादुरजंग का मतदान होगा। विकास खंड (बूथ) मतदाता

सदर 289 | करंडा 124 | बिरनों 151 | मरदह 156 | कासिमाबाद 233 | बाराचवर 185 | भांवरकोल 159 |  मुहम्मदाबाद 226 | रेवतीपुर 136 | भदौरा 170 | जमानियां 240 | देवकली 218 | सैदपुर 232 | सादात 207 |  जखनियां 201

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr