Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

जाम से जूझती रही शहर की सड़कें, फंसे रहे वाहन चालक - Ghazipur News

गाजीपुर शहर में शुक्रवार को जाम कर नजारा बना रहा। इससे राहगीर परेशान दिखे। यह स्थिति आये दिन की होती जा रही है। शहर से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग से के अलावा शहर के अंदर की सड़कों पर इससे लोगों को जूझते देखा गया। 

जमा की चपेट में सर्वाधिक लंका राष्ट्रीय राजमार्ग, विशेश्वरगंज चौराहा, लालदरवाजा की सड़कें रहीं। इन जगहों पर सुबह, दोपहर व शाम को जाम का नजारा बना रहता है। सुबह साढ़े दस के करीब लंका से लेकर विशेश्वरगंज तक जाम में लोग फंसे दिखे। वहीं दोपहर में लंका चुंगी के समीप, तो विशेश्वरगंज के पास भी जाम की स्थित रही। दोपहर में ही लालदरवाजा से चीतनाथ को जाने वाली सड़क पर भी जाम लगा रहा। 

इसके पीछे लोग बढ़ते टोटो की संख्या को बता रहे हैं। सुबह हो, चाहे दोपहर, या फिर शाम अक्सर इस प्रमुख सड़क पर जाम का झाम बना रहता है। लोगों को इसमें घंटों परेशान हो जाना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशान स्कूल-कालेज व दफ्तर जाने वाले हो जाते हैं। एंबुलेंस भी इसमें फंसी रह जाती है। लंका से विशेश्वरगंज तक तक लगे जाम को ट्रैफिक पुलिस की मदद से हटवाया गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr