Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर में उमस और गर्मी के बीच फिर चढ़ा पारा, बैचेन हुए लोग

गाजीपुर में तीन दिन बाद गर्मी का तेवर फिर बढ़ गया है। तेज धूप से लोगों की बैचेन बढ़ी रही। यहां तक कि दोपहर में तो लोग उमस से परेशान होते रहे। इस बीच बुधवार को अधिकतम पारा 41 डिग्री दर्ज किया गया। 

एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम पारा 39 डिग्री दर्ज किया गया था। सुबह हल्की बादलों की धुंध छायी रही, लेकिन दस बजे के बाद धूप काफी तल्ख हो गयी थी। वहीं हल्की गर्म हवा के चलने से उमस जैसी स्थिति बनी रही। बढ़ रही गर्मी से लोगों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

तीन दिन से सुबह बादलों की धुंध से तापमान में गिरावट आयी थी, इससे लोग को थोड़ी राहत मिली थी, पर बुधवार को स्थिति फिर से बिगड़ गयी। कड़ी धूप होने से भीषण गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ा। गर्मी के कारण घरों में लगे पंखा, कूलर के पास लोग बने रहे। शीतल पेय पदाथों का भी सेवन कर राहत पाते रहे। 

मौसम विभाग के अनुसार इधर बीच तापमान और बढ़ सकता है। इससे लोगों की मुसीबतें और बढ़ेगी। सुबह दस बजे के बाद से ही सूरज ने तपन का असर दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर में तो गर्मी अपने पूरे चरम पर थी। शाम छह बजे तक मौसम में गर्माहट बनी रही। इसके बाद धीरे-धीरे लोगों को थोड़ी राहत मिली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr