Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

रविवार को एलजी मनोज सिन्हा ने सोमेश्वर नाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को मुहम्मदाबाद के मंदिरों में दर्शन पूजन और रुद्राभिषेक किया। बैजलपुर ग्राम स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में शिव का अभिषेक किया। आचार्य पंडित अभिषेक तिवारी एवं श्रीराम राय कमलेश के नेतृत्व में ब्राम्हण एवं मंदिर के पुजारियों ने शंख एवं घंटा बजा कर स्वागत किया। इसके बाद उपराज्यपाल ने मंदिर परिसर में अन्य विग्रहों का पूजन किया। मंदिर में उपस्थित क्षेत्रवासियों से कुशल क्षेम जानने के बाद पैतृक गांव महनपुरा पहुंचे। परिवार में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में शिरकत की, देर शाम लौट गए।

रविवार को निर्धारित समय से देरी से मुहम्मदाबाद पहुंचे उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ बेटे अभिनव सिन्हा के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे। लोगों ने हर हर महादेव के जयघोष के साथ उपराज्यपाल का स्वागत किया। गेट से लेकर परिसर तक मौजूद कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए मनोज सिन्हा ने शिवलिंग का अभिषेक किया। पुरोहितों ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना सम्पन्न कराई। एलजी के आगमन के मद्देनजर मंदिर परिसर को फूल-मालाओं से भव्य तरीके से सजाया गया था। 

मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक गेंदे और जूही के फूलों से आकर्षक सजावट की गई थी। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंदिरों में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रही। उन्होंने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। कुछ लोगों से अलग हटकर संवाद भी किया और गाजीपुर के कई विषयों पर चर्चा की। इस दौरान वीरेंद्र राय, अरविंद राय, अमर काका, श्रीराम राय कमलेश, अरुण राय, झल्लन राय, मनोज राय, राकेश राय , जेपी राय , तेज बहादुर यादव दिनेश वर्मा, मुन्ना यादव, इंद्रासन राय आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr