Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

सर्दी में जरूरतमंदों का सहारा बनी नेकी की दीवार

सर्दी में जरूरतमंदों की मदद के लिए लगाई जाने वाली नेकी की दीवार कई लोगों का सहारा बनी। समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में पुलिस कार्यालय के पास नेकी की दीवार स्टाल पर जरूरतमंदों की मदद की गई। सैकड़ों लोगों को सर्दी के मौसम में गर्म कपड़े मुहैया कराए गए और उनकी मदद के लिए भी हाथ आगे आए।

शुक्रवार को गाजीपुर शहर के कई लोगों की मदद से मिले कपड़े जरूरतमंदों तक पहुंचे। जरूरतमंदों को गर्म कपड़ों, स्वेटर, मफलर, कम्बल, साड़ी, पैंट का निःशुल्क वितरण किया गया। आयोजक शम्मी सिंह ने बताया कि पिछले कई वर्ष से नेकी की दीवार स्टाल का लगाया जा रहा है। इसको लगाने के पीछे यह उद्देश्य है कि जररूतंदों को कपड़ा उपलब्ध हो सका। 

जरूरतमंदों की मदद के लिए अपने परिचितों के साथ ही अन्य लोगों के घर-घर जाकर उनके इस्तेमाल में न आने वाले कपड़ों व अन्य जरूरत की चीजों को एकत्र किया जाता है। बाद में उसका नेकी की दीवार स्टाल से जरूरतमंदों में निःशुल्क वितरण किया जाता है। 8 जनवरी को जरूरतमंदों के लिए सिटी रेलवे स्टेशन पर स्टाल लगाया जाएगा। जरूरतमंदों सहित अन्य ने समाजसेवी के इस कार्य की सराहना की। उन्होंने लोगों से अपने गैर जरूरत के कपड़ों को देकर मदद की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr