Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर: गंगा में लगाई डुबकी, रंगबिरंगी पतंगों से आकाश हुआ सतरंगी

जिले भर में शनिवार को मकर संक्रांति का उल्लास दिखा। एक ओर जहां युवाओं ने पतंगबाजी का लुत्फ उठाया वहीं अल सुबह से ही गंगा घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ रही। स्नान के बाद तिल व अन्य सामाग्री जरूरतमंद लोगों में दान किया। इस दौरान जनपद के प्रमुख मंदिरों में काफी भीड़ रही। 

भगवान भाष्कर के उत्तरायण होने के महापर्व पर लोगों ने स्नान के बाद मंदिरों में दर्शन कर मंगल कामना की। पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति पर्व की मान्यता 15 जनवरी को थी। बड़ी संख्या में लोगों ने शनिवार को ही पर्व मनाया। हालांकि परंपरागत रूप से कुछ लोगों ने 14 जनवरी को भी मकर संक्रांति मनाई थी।

नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख गंगा घाटों पर भोर से स्नानार्थियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल कई जगह टूटते दिखे। लोगों ने स्नान के बाद मंदिरों में दर्शन पूजन और दान किया। इसके बाद शुरू हुआ पतंगबाजी का सिलसिला। युवा हाथों में परेता लिए छतों पर पहुंच गए। आसमान रंगबिरंगी पतंगों से सतरंगी हो गया। 'भाक्काटे' की बुलंद आवाज से लोगों के उल्लास का अंदाजा लगाया जा सकता था। बच्चों में विशेष उत्साह दिखा। बाजार में सजी पतंग की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। लोगों ने हल्की धूप में दही-चूड़ा, रेवड़ी, गुड़पट्टी चूड़ा मटर आदि का आनंद लेते हुए मकर संक्रांति का पर्व मनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr