Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर जिले में शाम ढलने के बाद बढ़ी गलन, घरों में दुबके लोग

गाजीपुर जिले में ठंड का कहर जारी है। सुबह कोहरा रहने से लोग जहां देर तक घरों में रहने को विवश हुए वहीं वाहनों के आवागमन पर भी इसका असर रहा। दिन में धूप निकली लेकिन लोगों को कोई खास राहत नहीं दे सकी।। शाम ढलने के बाद गलन और बढ़ गई जिससे लोग ठिठुर उठे। बाजारों में सन्नाटा पसर गया। लोग अलाव से ठंड को दूर करते रहे। बीते दिनों से सर्द हवाओं के साथ गलन बढ़ गई है। 

मंगलवार को कड़ाके की ठंड रहने से लोग देर तक घरों में दुबके रहे। दिन भर हवा संग बढ़ी गलन ने लोगों को खूब कंपाया। शाम ढलने के बाद गलन और बढ़ गई। मौसम की यह बेरुखी बुधवार को भी बनी रही। आज का अधिकतम तापमान 14.7 एवं न्यूनतम 9.6 रहा। सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम रही। कोहरे का कहर सड़कों पर वाहनों के आवागमन पर भी दिखाई दिया। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कोहरे का प्रभाव देर तक बना रहने से लोग घरों में कैद रहे। इसके बाद बदली छाई रहने से गलन से लोग कांपते रहे। दिन में करीब एक-डेढ़ बजे धूप निकली लेकिन उससे खास राहत नहीं मिली और लोग कांपते रहे। 

शाम होते ही गलन एक बार फिर बढ़ गई। इसका असर बाजारों में दिखाई दिया। जरूरी कार्य होने पर ही लोगों के घर से बाहर निकलने के कारण चहल-पहल कम रही। देर शाम कई जगहों पर सन्नाटा छा गया। बीते कुछ दिनों से मौसम के मिजाज में आए बदलाव के कारण सुबह जहां बाजारों में देर से रौनक हो रही है वहीं शाम होते ही लोगों के फिर घर में कैद हो जाने से सन्नाटा छा जा रहा है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते राहगीरों को ठंड की मार झेलनी पड़ रही है। कई जगहों पर लोग स्वयं के प्रयास से अलाव जलाकर राहत पा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr