Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

युवराजपुर गांव में रिटायर्ड दरोगा के घर लाखों की हुई चोरी

सुहवल थाना क्षेत्र के युवराजपुर गांव में सोमवार की देर रात एक रिटायर्ड दरोगा के घर से चोरों ने लाखों का आभूषण व सामान पार कर दिया। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरो ने रिटायर्ड दरोगा व उनकी पत्नी के कमरे को बाहर से बंद कर दिया था। रात एक बजे जब दरोगी की पत्नी जगी तो चोरी की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार करीब एक बजे रिटायर्ड दरोगा शैलेन्द्र सिंह के घर में आधा दर्जन चोरों कोहरे का फायदा उठाते हुए दीवार फांदकर घर में घुस गये। पति व पत्नी को कमरें में बाहर से बंद कर दिया। फिर कमरें में रखे अटैची लेकर फरार हो गये। करीब चार लाख रुपये के करीब बारह थान सोने के आभूषण, दस हजार नगदी सहित कई महत्वपूर्ण कागजात, बेशकीमती कपडे से भरे अटैची को खाली कर घर के पश्चिम तरफ खेत में अटैची फेंका कर चोर फरार हो गये। 

कमरें में बंद पति-पत्नी के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंच गये और बंद दरवाजा को खोला। पीडित ने कमरें में देखा तो सारा समान गायब था। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। रिटायर्ड दरोगा शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि घर में केवल वह और उनकी पत्नी इंद्रपरी थे। प्रतिदिन की तरह भोजन के बाद अन्दर से दरवाजा बन्द कर मुख्य द्वार के कमरें में, जबकि उनकी पत्नी दूसरे अहाते के कमरें में सोने चली गयीं। रात करीब एक बजे उनकी पत्नी ने शोर मचाना शुरू किया। आवाज सुन वह भी दरवाजा अन्दर से खोलने लगे, तो पाया कि दरवाजा बाहर से बंद था। किसी तरह शोर मचाने पर बगल के लोगों पहुंचे और दरवाजा खोला। 

इसे बाद देखा तो, मुख्य दरवाजा खुला था। अंदर जाने पर पत्नी को जिसका दरवाजा बाहर से बन्द था खोला बगल के अन्य कमरों पर नजर दौडाया। देखा कि कमरें खुले थे और काफी सामान गायब था। अन्य सामान बिखरे पड़े थे। बताया कि इस चोरी में करीब बारह थान सोने के आभूषण, दस हजार नकदी, महत्वपूर्ण कागजात, बेशकीमती कपड़ा आदि गायब थे। इसकी कीमत चार लाख के आसपास है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सलील स्वरूप आदर्श ने बताया कि चोरी के मामलें में पीड़ित द्वारा लिखित शिकायत मिली है। इसकी छानबीन के उपरान्त मुकदमा पंजीकृत कर शामिल लोगों को जल्द दबोच लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr