नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा महायज्ञ को लेकर शनिवार को मुहम्मदपुर कुसुम में कलश यात्रा निकाली गई। इसमें हाथी-घोड़ा सहित सैकड़ों महिलाएं, पुरुष शामिल हुए।
कलश यात्रा बढ़ईपुर होते हुए टौंस नदी घाट पर जल भराई की। रामकथा महायज्ञ के मुख्य प्रवचनकर्ता शशीकांत और आराधना देवी है। मुख्य यजमान उमाशंकर यादव ने बताया कि लोक कल्याण के लिए क्षेत्र में रामकथा महायज्ञ का आयोजन करने के लिए महीनों से लगे थे, जो अब जाकर साकार होने जा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों का कल्याण होगा।