Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक पर भाजयुमो ने फूंका चन्नी का पुतला

गाजीपुर में गुरुवार को शहर से लेकर देहात तक पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के खिलाफ आक्रोश दिखा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पंजाब में हुई सुरक्षा में चूक और कांग्रेस सरकार की लापरवाही से उग्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। दिलदारनगर, जमानियां में विरोध जुलूस निकाले गए तो सीएम चन्नी का पुतला भी फूंका। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार विरोधी नारे लगाते हुए आक्रोश भी जताया।

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह मानव के नेतृत्व में गुरुवार को दिलदारनगर में सैकड़ों लोग जुटे और पैदल विरोध जुलूस निकाला। कांग्रेस के खिलाफ विरोध दर्ज कराया, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी सहित पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दिलदारनगर जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में भाजपा नेता मानवेन्द्र सिंह मानव के नेतृत्व में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन किया गया। सभा में मानव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में जाने से लोगों को पंजाब में रोका गया, 20 मिनट तक पीएम मोदी जाम में फंसे रहे। 

इसे सोची समझी साजिश बताया, इससे देश की गरिमा को काफी ठेस पहुंची है। उन्होंने पंजाब की कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हुए राष्ट्रपति शासन की बात कही। इस दौरान विकास सिंह, जनार्दन जायसवाल, अमोघ प्रताप सिंह, रघुवर यादव, सूरज प्रकाश रावत, रहमान खां, नमन प्रताप, मनीष जायसवाल, अरुण राय, सियाराम लाल श्रीवास्तव, साजन वर्मा, रोहित जायसवाल, राहुल वर्मा, केश्टो त्रिपाठी, अजय गुप्ता, मोहित जायसवाल, सोनू वर्मा समेत सैकड़ों युवा साथी उपस्थित रहे।

नंदगंज में सड़क पर उतरे लोग, जताया विरोध

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा व्यस्था में चूक से नाराज नन्दगंज व देवकली मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से चोचकपुर तिराहे पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंककर गुस्से का इजहार किया। मण्डल अध्यक्ष विनीत शर्मा और प्रवीण त्रिपाठी के नेतृत्व में पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह का विरोध किया। चोचकपुर तिराहे पर पुतले को फूंककर पंजाब सरकार पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके जिला महामंत्री दयाशंकर पाण्डेय, भानू प्रताप जायसवाल, रुद्रा पाण्डेय, रविन्द्र श्रीवास्तव, तेरसू यादव, दिलीप गुप्ता, केपी गुप्ता, कमलेश पाण्डेय, जगदीश चौहान, अखिलेश कुशवाहा, रविन्द्र सिंह, धीरेन्द्र पाण्डेय, महेंद्र प्रजापति, ऋषिकेश सिंह, हवलदार चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr