Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

बनारस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला, राष्ट्रपति शासन की मांग

शुक्रवार शिवदासपुर त्रिमुहानी (शिव मंदिर) के पास भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी के काफिले को रोकने व पीएम की सुरक्षा में चूक के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप भाजपाईयों ने यहां पर एकत्रित होकर कांग्रेस पार्टी एवं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी से इस्तीफे की भी मांग की।

पुतला दहन एवं प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह पंजाब सरकार द्वारा सोची समझी बड़ी साजिश के तहत प्रधानमंत्री के काफिला को रोका गया है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। वरिष्ठ भाजपा नेता शिवानंद राजभर उर्फ कैलाश प्रधान ने कहा कि पंजाब सरकार को बर्खास्त कर वहा राष्ट्रपति शासन लागू हो।

कहा कि प्रधानमंत्री के काफिले को रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है कांग्रेस हमेशा विकास विरोधी रही कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों राकेश राजभर युवा मोर्चा जिला महामंत्री,संदीप केसरी,अवधेश उपाध्याय,जिला कार्यसमिति सदस्य केशव यादव, पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री उमेश विश्वकर्मा,महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष लख्खी गुप्ता,शक्ति केन्द्र संयोजक अनिल सेठ,दुर्गा देवी,मुन्नी केशरी, साधना सैनी,शर्मिला गुप्ता, सुनील कुमार सोनकर, नन्द लाल गुप्ता, मनीष गुप्ता, श्याम साव ,सुमित गुप्ता, रवि गुप्ता, राजेश सिंह, विनोद बिंद,भोला गुप्त व अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr