Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

धान खरीद नहीं होने से किसानों का फुटा गुस्सा, लगाया जाम

धान खरीद केंद्र पर दस दिनों से डटे किसानों का धान नहीं खरीदे जाने पर किसान सोमवार को भड़क गए। किसानों ने सुबह 11 बजे तहसील तिराहे के सामने धान लदे ट्रैक्टर-ट्राली को खड़ा कर कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। नायब तहसीलदार एवं प्रभारी निरीक्षक के समझाने-बुझाने पर किसानों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद 12 बजे से आवागमन शुरू हो सका। एक घंटे तक जाम के दौरान वाहनों की कतार लगी रही।

विपणन केंद्र कासिमाबाद को धान खरीद केंद्र बनाया गया है। किसानों का आरोप है कि 10 दिनों से ट्रैक्टर ट्राली लेकर इस ठंड के मौसम में केंद्र पर खड़े हैं। टोकन होने के बाद भी धान की खरीद नहीं हो रही है। केंद्र प्रभारी द्वारा बताया जा रहा है कि एक दिन में जितने किसानों का धान खरीद होगा, उतने ही टोकन मान्य होंगे। शेष टोकन निरस्त हो जा रहा है। ऐसा शासन के निर्देश पर हो रहा है। यही कारण है कि किसान 10 दिनों से अपने धान को लेकर ट्रैक्टर ट्राली किराए पर लिए हैं और केंद्र पर खड़े हैं। 

जब नए टोकन वालों की धान खरीद होने लगी तो पहले से खड़े किसानों का गुस्सा फूट गया। पीड़ित किसान भाजपा नेता वेद प्रकाश सिंह बेदू एवं भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष लल्लन यादव के नेतृत्व में दिन में 11 बजे तहसील तिराहे पर किसानों ने धान लदे ट्रैक्टर-ट्राली मार्ग के बीचो-बीच खड़ा करके चक्का जाम कर दिया। किसान चक्का जाम कर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र प्रभारी दो प्राइवेट लोगों के साथ मिलकर बिचौलियों का धान खरीद रहे हैं।

टोकन वाले किसान दस दिनों से केंद्र पर खड़े हैं। उनके धान को नहीं खरीदा जा रहा है। बताया जा रहा है कि शासन का निर्देश है कि एक दिन में जितने किसानों के धान की तौल होगी, उतनी ही खरीद होगी। दूसरे दिन नए टोकन के माध्यम से खरीद होगी। यही कारण है कि किसान लगातार परेशान हैं और उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। 

मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बृजेश कुमार सिंह, विपणन निरीक्षक एवं केंद्र प्रभारी संजय कुमार गौतम एवं प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय ने किसानों और नेताओं को समझा-बुझाकर एक घंटे तक चले जाम को समाप्त कराया। नायब तहसीलदार बृजेश कुमार सिंह ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर हल निकालने का आश्वासन दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr