Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

रोटावेटर की चपेट में आने से किशोर की मौत, परिवार में कोहराम

खेत की जुताई करने जा रहे चालक के साथ ट्रैक्टर पर गया किशोर रोटावेटर की चपेट में आ गया। चालक ने ट्रैक्टर रोका तब तक वह बुरी तरह चोटिल हो चुका था। लहुलुहान हालत में किशोर को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे और इलाज शुरू हुआ। कुछ देर के बाद उसने दम तोड़ दिया, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी लेकिन परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया।

नंदगंज थाना क्षेत्र के माउपारा ग्राम में गुरुवार की प्रातः संजय मिस्त्री का पुत्र मृत्युंजय बाहर खेल रहा था। खेत की जुताई करने जा रहे ट्रैक्टर पर 13 वर्षीय मृत्युंजय राम खेत पर चला गया। ट्रैक्टर चालक रोटावेटर से खेत की जोताई कर रहा था। मृत्युंजय ट्रैक्टर पर बैठ गया। इसी दौरान वह चलते ट्रैक्टर से उतरने लगा। झटका लगने की वजह से वह असुंतलित होकर रोटावेटर के नीचे आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

चालक घटना की सूचना मृत्युंजय के परिजनों को दी। आनन फानन पहुंचे घरवाले उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र सैदपुर ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा गया। मां बेटे के शव से लिपटकर रोती बिलखती रही। पुलिस को बिना सूचना दिये परिजनों ने दोपहर में चकेरी घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृत्युंजय चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह कक्षा छह में पढ़ता था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr