Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

अखिलेश यादव के साथ गठबंधन पर अध्यक्ष शिवपाल ने साधी चुप्पी, सस्पेंस बरकरार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय है। योगी सरकार ने लोगों का विश्वास खो दिया है। इसीलिए सरकार की विदाई तय है। प्रसपा प्रमुख एक वैवाहिक समारोह में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि देश और प्रदेश के लोगों में भाजपा की साख पूरी तरह खत्म हो गई है। लोग अब भाजपा शासन से मुक्ति चाहते हैं। इसके लिए सभी विपक्षी पार्टियों को मिलकर मोर्चा खोलना चाहिए। शिवपाल अपने गृहक्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने अपने बेटे प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव अंकुर के साथ आये थे। सपा से गठबंधन के सवाल पर शिवपाल सिंह चुप्पी साधे रहे लेकिन दो टूक कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव देश की दिशा तय करने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश से भाजपा के सफाए के साथ ही केंद्र में भाजपा के पतन का मार्ग प्रशस्त होगा। महंगाई और किसान मुद्दे भाजपा को उखाड़ फेकेंगे।  

इससे पहले सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। लोग महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। जाति-धर्म देख कर रिपोर्ट लिखवाई जा रही है। इन्होंने जनता को कभी नोटबंदी की तो कभी खाद की लाइन में खड़ा किया, उनका दुख नहीं देखा। अब मौसम बदल रहा है। यूपी को योगी नहीं योग्य सरकार चाहिए। 

सपा सरकार में किसानों को 300 यूनिट तक फ्री बिजली देंगे। वह गुरुवार को ललितपुर के गिन्नौट बाग में सभा में बोल रहे थे। विजय रथयात्रा लेकर पहुंचे अखिलेश ने कहा कि खाद की लाइन में किसानों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन सरकार को परिवार वालों के दुख-दर्द से कोई लेना-देना नहीं है। यह सरकार कहीं भी लीकेज नहीं रोक पायी। टीईटी का परचा भी लीक करवा दिया, इससे लाखों नौजवान परेशान हुए। बुंदेलखंड की गरीबी दूर नहीं हुई। सपा सरकार बनी तो किसानों के लिए दो फसलों का इंतजाम कर गरीबी दूर करेंगे।

लॉकडाउन सबसे बड़ी त्रासदी

अखिलेश ने कहा कि लॉकडाउन बंटवारे से भी भयावह था। सैकड़ों किमी पैदल चले लोगों को सीमा पर रोक दिया गया। सरकार उन्हें घर भेज सकती थी पर ऐसा नहीं किया। पैदल चलते-चलते एक गर्भवती को प्रसव हुआ। सड़क पर बेटी जन्मी पर सरकार ने सुध नहीं ली। सपा ने उसकी मदद की। भाजपा झूठ बोलती है। दो करोड़ रोजगार का वादा था पर बेरोजगारी और बढ़ गयी। एक भी नया कारखाना नहीं लगा। भाजपा के लोग बस जीभ चलाकर झूठ बोलते हैं और जीप चढ़ाकर किसानों की मारते हैं। उन्होंने कहा कि यह नई सपा है। इसमें सभी जातियों के लोगों की भागीदारी व सम्मान होगा। सरकार बनी तो जातीय गणना करायी जाएगी। आबादी के हिसाब से भागीदारी देनी पड़ेगी, इस भय से सरकार जातीय जनगणना से बचती आ रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr