शहर से लेकर देहात के बाजारों में क्रिसमस की तैयारी शुरू हो गई है। क्रिसमस ट्री और सेंटा क्लाज की ड्रेस कई दुकानों ´पर सज गई है। बाजारों मे खरीदारी के लेकर लोग भी पहुंच रहें है। चर्च में क्रिसमस को लेकर साफ-सफाई के साथ ही सजाया भी जा रहा है।
जनपद में क्रिसमस के स्वागत की तैयारियां पूरे उत्साह से चल रही हैं। चंद दिन शेष रह जाने की वजह से बाजार क्रिसमस के रंग में रंग चुके हैं। सभी धर्मं के लोग पूरे उत्साह से क्रिसमस मनाते हैं। इस त्योहार पर लोगों में आपस में मिल-जुल कर प्यार बांटते हैं। पिछले साल कोरोना के चलते तो खास कार्यक्रम नहीं हो सका था, लेकिन इस बार कार्यक्रम होने की उम्मीद है।