Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

सेवराई तहसील क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बना खलिहान

सेवराई स्थानीय तहसील क्षेत्र के कर्मनाशा के तट पर बसा मगरखाई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में लोगों द्वारा विद्यालय परिसर को खलिहान बना दिया गया है। लोग धान का बोझ यहां रखना शुरू कर दिये हैं। एक तरफ प्रदेश सरकार बच्चों को स्कूल में अधिक से अधिक आए और स्वच्छ स्कूल रहे इसके लिए कायाकल्प के तहत लाखों रुपए खर्च कर रही है। वहीं गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के लोग विद्यालय परिसर को अपना खलिहान बना रखा है। 

बच्चों को खेलने में परेशानी उठानी पड़ती है। विद्यालय परिसर में धान का बोझ रखने से बच्चे विद्यालय परिसर में खेल नहीं पाते। विद्यालय परिसर में धान का बोझ रखने से उसमें विषैले जंतुओं को रहने का अंदेशा बना रहता है, जो बच्चों के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। विद्यालय परिसर में किये जा रहे कब्जा और बच्चों के विद्यालय नहीं जाने पर अभिभावकों ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए रखे गये धान के बोझ को हटाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr