Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

मतदाता सूची से बाहर हो गए 56000 मतदाता, 5 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया है, इसमें 56 हजार 242 मतदाताओं को सूची से बाहर कर दिया गया है। इसमें सबसे अधिक मतदाता 11 हजार 335 जमानियां विधान सभा में मतदाता सूची से विलोपित किए गए हैं। सबसे कम 6590 मतदाता सदर विधान सभा में विलोपित हुए हैं। पांच जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसके बाद निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी होना ही शेष रह जाएगा। माना जा रहा है कि जिले में मतदाता सूची जारी होने के बाद चुनाव के लिए पूरी तरह प्रशासन तैयार हो जाएगा। 

चुनाव आयोग की ओर से आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है, इसमें अभी मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य बीएलओ ने पूरा कर लिया है। अब तहसील स्तर पर इस डाटा को अपलोड किया जा रहा है। इस पुनरीक्षण कार्य में मतदाता सूची से बाहर किए गए मतदाता अब अगले विधान सभा में मतदान नहीं कर पांएगे। जनपद में कुल 26 लाख 73 हजार 974 मतदाता है। इनमें 14 लाख 56 हजार 336 पुरूष व 12 लाख 17 हजार 96 महिला मतदाता हैं। जखनिया विधान सभा में सबसे अधिक दो लाख 22 हजार 716 पुरूष व एक लाख 87 हजार 234 महिला मतदाता हैं वहीं सबसे कम एक लाख 85 हजार 397 पुरुष व एक लाख 58 हजार 446 महिला मतदाता सदर विधान सभा में हैं।

अब भी हैं मतदाता सूची में तमाम खामियां : मतदाता सूची में अब भी तमाम खामियां हैं। इसे अब तक दूर नहीं किया जा सका है। कासिमाबाद में तमाम लोगों के नाम एक ही सूची में दो या या उससे अधिक जगह हैं तो यही हाल जमानियां का भी है। वहीं दूसरी ओर और जगहों पर भी इससे बहुत अलग स्थिति नजर नहीं आती है। 

विधानसभा वार विलोपित मतदाता

जखनिया 6183

सैदपुर 6530

सदर 6590

जंगीपुर 7120

जहूराबाद 8214

मुहम्मदाबाद 8271

जमानियां 11335

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr