Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

मिर्जापुर में पति ने पेट्रोल डालकर पूरे परिवार को फूंका, पत्नी समेत 4 झुलसे, पति हिरासत में

जिले में मवई खुद गांव निवासी अशोक पाल ने घरेलू विवाद के चलते गुरुवार की रात कमरे में सो रही पत्नी, बेटी, नाती व बेटे पर पेट्रोल डालकर फूंक दिया। कमरे में आग की चपेट में आने से पत्नी, बेटी की चीख पुकार पर आसपास के लोग पहुंचे। दरवाजा खोलकर गंभीर रूप से झुलसे लोगों को बाहर निकाल कर पीएचसी हलिया ले गए। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने महिला समेत चारों को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।

आरोपित की बेटी प्रीति और उसके तीन वर्षीय बेटे को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया जबकि पत्नी गीता व बेटे शिवबाबू का इलाज चल रहा है। एसपी अजय कुमार सिंह, एएसपी महेश अत्री व सीओ उमाशंकर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने महिला गीता देवी की मां लखवंती निवासी नौडिहवां हलिया की तहरीर पर आरोपित अशोक पाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

हलिया थाना क्षेत्र के मवई खुर्द निवासी गीता पाल (40)के अनुसार उसका पति अशोक पाल शराबी है। कोई काम नहीं करता। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रही थी। घर का खर्च न चलने पर वह ससुर मोतीलाल से अपने हिस्से की खेत लेकर खेती करने लगी। जब फसल तैयार हो गई तो उसके ससुर व पति काटने पहुंच गए। इसका विरोध किया तो उसे मारने के लिए दौड़ा लिए थे। मामले की शिकायत पुलिस से की तो पंद्रह दिन पूर्व पुलिस पति अशोक पाल को थाने में बैठा लिया था। इससे उसका पति नाराज हो गया। गुरुवार की रात पति अशोक पाल घर के बाहर सोए थे जबकि वह अपनी बेटी प्रीति पाल (25),बेटा शिवबाबू व प्रीति का बेटा आशीष(5) बगले के कमरे में सोए थे।

रात करीब एक बजे अशोक ने दरवाजे से पेट्रोल कमरे में डाला। उसकी महक लगने पर नींद खुल गई। खिड़की से देखा तो वे पेट्रोल दरवाजे से डाल रहे थे। जब पूरे कमरे में पेट्रोल फैल गया तो उसमें आग लगा दी। अशोक की बेटी प्रीति आठ माह से गर्भवती है।

पुलिस ने बताया कि अशोक और उसकी पत्नी गीता के बीच संबंध ठीक नहीं थे। अशोक के पिता मोतीलाल ने दो शादी की थी, जिससे पहली पत्नी से अशोक व एक बहन थी वही दूसरी पत्नी से दो पुत्र व पुत्रियां है। जो पिता के साथ गांव में रहते हैं। अशोक अपनी पत्नी के साथ पिता से अलग रहता है। अशोक का बेटा राजबाबू काम के सिलसिले में मुंबई गया है। 

वर्जन

आरोपित की सास लखवंती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे हिरासत में भी ले लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr