लंका थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर डाफी बाईपास के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चार महिलाओं 21 वर्षीय लीलावती, 17 साल की रूपा, 22 साल की अंशु और 23 वर्षीय कौशल्या की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, इनमें चार की हालत गंभीर बताई गई है।
पिकअप में 21 महिलाएं, पुरुष और बच्चे थे। महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। मजदूरी का काम करने वाले ये लोग दीवाली और छठ पर बरेली से बिहार के दाउदनगर, औरंगाबाद अपने घर जा रहे थे। ये लोग मंगलवार की शाम बरेली से निकले थे। रात भर गाड़ी चलाने के कारण ड्राइवर को नींद आ गई और यह हादसा हो गया।
नेशनल हाइवे पर डाफी के पास सत्कार ढाबा के सामने बुधवार की सुबह ट्रक से पिकअप की टक्कर में दर्जन भर से ज्यादा मजदूरों के घायल होने के बाद गंभीर अवस्था मे पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से ट्रामा सेंटर भेजा है। पिकअप पर 21 लोग सवार थे। हादसे में 15 लाेग जख्मी हो गए। ट्रामा सेंटर में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सभी महिलाएं हैं। हादसे में लीलावती (21) पत्नी संजय, रूपा (17) पिता काशीनाथ, अंशु (22) पति कैलाश, कौशल्या (23) पति विनोद की मौत हो गई। कई लोगों की स्थिति काफी गंभीर है।
घटनास्थल पर मौजूद आसपास के लोगों ने बताया कि पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकराने के बाद पलट गई। पिकअप में ज्यादा संख्या में महिलाएं रही। जो बिहार की तरफ जा रही थी। पिकअप वाहन से सभी मजदूर बरेली से दाऊ नगर, औंरगाबाद बिहार अपने घर जा रहे थे। पिकअप में कुल 21 की संख्या में महिलाएं ,पुरुष और बच्चे सवार थे। सभी लोग मंगलवार की शाम को बरेली से निकले थे। रात भर गाड़ी चलाने के कारण ड्राइवर को नींद आ गई जिसके बाद डिवाइडर से टकराते हुए गाड़ी पलट गई। सभी मजदूर दीवाली और छठ पूजा के कारण त्योहार मनाने घर लौट रहे थे।
हादसे के कारण क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल रहा। घटना के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाने में लोग जुटे रहे। नेशनल हाइवे पर जाम की स्थिति भी रही। विगत कई दिनों से वाराणसी और आसपास के हाइवे पर हादसे हो रहे है। बेहतर रोड के कारण लोग वाहनों को तेज गति से चल रहे हैं और अचानक नियंत्रण खो जाने से हादसे के शिकार हो रहे है।