Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

समाजवादी विधायक सुभाष पासी भाजपा में शामिल, स्वतंत्र देव सिंह ने दिलाई सदस्यता

समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय नेता और दो बार विधायक रहे सुभाष पासी और उनकी पत्नी रीना पासी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर लिया। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें सदस्यता दलवाई। सुभाष पासी गाजीपुर जिले की सैदपुर विधानसभा सीट से सपा के विधायक हैं। सुभाष पासी की पत्नी रीना पासवान समाजवादी पार्टी ने कुछ दिनों पहले ही महिला सभा की सचिव बनाया था।

भाजपा मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की सदस्यता लेने के बाद सुभाष पासी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। समाजवादी पार्टी में मुझे वह सम्मान नहीं मिला जो मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। मेरे आने से गाजीपुर के आसपास की सात से आठ सीटों पर भाजपा को जीत मिलेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यक्रम में फिर से अखिलेश यादव पर हमला किया। उन्होंने कहा कि  सपा के मुखिया कभी कभी ऐसी बात बोल देते हैं जिससे देश के स्वतंत्रता संग्रामी की आत्मा भी झकझोर जाती है। वह महान स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने का काम करते हैं, जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान और योगदान दिया था। वह ऐसे महान आत्माओं का देश का विभाजन करने वाले जिन्ना से तुलना करते हैं। 

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा की यह स्थित हो गई थी की मंदिर जाने और टीका लगाने में डरते थे। सोनिया गांधी राम के नाम से इन्कार करती थीं। राम सेतु को मामने से भी इन्कार करते थे। उन्होंने कहा कि सपा के मुखिया अखिलेश यादव देश की पहचान को खत्म करना चाहते हैं और वो भारत माता का अपमान करने वालों को अपने पास रखते हैं।

गाजीपुर जिले के सैदपुर से लगातार दो बार विधायक सुभाष पासी के भाजपा में शामिल होने से पहले समाजवादी पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया। पार्टी की तरफ ट्वीट कर कहा गया कि वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। इस कारण उन्हें समाजवादी पार्टी से निकाला जाता है। सुभाष पासी के भाजपा में शामिल होने से गाजीपुर में सपा का बड़ा नुकसान माना जा रहा है। सुभाष ने 2017 में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विद्यासागर सोनकर को हराया था। उस चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत सैदपुर में झोंक दी थी। सुभाष पासी मूल रूप से मालवीय नगर, नगर पंचायत सैदपुर, के रहने वाले हैं उनकी पत्नी रीना पासी जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr