Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

अब ठंड दिखाएगी असर, अगले 5 दिनों में 5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

गाजीपुर का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। किसी दिन तापमान में गिरावट तो किसी दिन बढ़ोतरी। हालांकि, उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दिया है। इस माह 12 से 16 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान औसतन रिकार्ड किया गया। 

मौसम विज्ञानियों के अनुसार राजधानी में सोमवार से अगले पांच दिनों तक वातावरण शुष्क रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र अब समाप्त हो गया है, इससे छाए बादल छंट गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी का कहना है कि प्रदेश समेत पूर्वांचल में काफी तेजी से पारा गिर रहा है। अगले पांच दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आ सकता है। 

सुबह-शाम तापमान में ज्यादा गिरावट आने की उम्मीद है। आजकल शाम से लेकर रातभर तापमान में काफी गिरावट देखा जा रहा है। रात आठ बजे के बाद तो लोगों को खुले में रहने पर ठंड का अहसास हो रहा है। दिन में धूप निकलने के बाद लोगों को काफी राहत मिल रही है, लेकिन शाम होते ही पारा गिर जा रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr