Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

हर्ष फायरिग में किशोरी सहित दो को लगी गोली, दो गिरफ्तार, 1 की तलाश

जिले के सैदपुर कोतवाली के डहन और करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र स्थानीय मैरिज हाल में रविवार की रात शादी में हर्ष फायरिग में किशोरी सहित दो को गोली लग गई। इससे खुशनुमा माहौल में अफरातफरी मच गई। दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी थी, जिसे बाहर निकाल लिया गया है और दोनों की हालत खतरे से बाहर है। करीमुद्दीनपुर पुलिस ने दोनों आरोपितों को दबोच कर जेल भेज दिया।

सैदपुर के माहूपुर से बरात करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पतार गांव के बृजेश सिंह के यहां आई थी। रात को द्वारपूजा कार्यक्रम के दौरान आरोपित आयुष सिंह और अभिषेक सिंह हर्ष फायरिग कर रहे थे, तभी गोली विनोद कन्नौजिया के दाहिने पैर घुटने के नीचे लग गई। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घायल का उपचार मऊ स्थित अस्पताल में चल रहा है। पैर में लगी गोली निकाल ली गई है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

आरोपित की तलाश कर रही पुलिस

सैदपुर थाना क्षेत्र के डहन गांव निवासी अरविद सिंह की पुत्री अंशू सिंह की शादी रविवार की रात थी। आजमगढ़ के तरवां से बरात आई थी। डहन गांव की ही स्व. राजीव सिंह की पुत्री तान्या सिंह (15) शादी समारोह में गई थी। शादी समारोह में सादात थाना क्षेत्र के कनेरी गांव निवासी सुनील सिंह भी आए थे। 

देर रात में सुनील सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायरिग किया, जो गोली तान्या सिंह के दाहिने पैर में लगी। तान्या को गोली लगते ही खलबली मच गई। आनन-फानन उसे नगर स्थित निजी अस्पताल ले आया गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जैसे-तैसे शादी संपन्न हुई। कोतवाल तेजबहादुर सिंह ने बताया कि घायल तान्या के चाचा संजय सिंह की तहरीर पर सुनील सिंह के खिलाफ मुकदमा कायम कर छानबीन की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr