Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने दो घरों को किया तहस-नहस

बेगूसराय में एक युवक की हत्या से आक्रोशित भीड़ ने दो आरोपियों के घर को तहस-नहस कर दिया। शनिवार की रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी विजय सिंह उर्फ छेदी के 25 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार उर्फ गोलू हो अपराधियों ने गोली मार दी। गोलु को बदमाशों ने सोनापुर भराठ गांव गोली मारी। रात में ही गोलु की मौत हो गयी। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने घटना में शामिल दो बदमाशों के घर मे जमकर तोड़फोड़ किया। दोनों घरों में लाखों की समपत्ति को बर्बाद कर दिया।

सूत्रों की माने तो शनिवार की शाम गोलू की हत्या होने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। घटना में शामिल लोगों के घर में तोड़फोड़ करने की प्लानिंग बन गयी। लेकिन, इसकी भनक पुलिस को लग गयी तो घटना को रोकने के उद्देश्य से पुलिस बलहपुर गांव पहुँची। वहाँ तोड़फोड़ करने पहुचे अज्ञात लोगों ने पुलिस को भी खदेड़ दिया। लेकिन पुलिस के आने के बाद भी गुस्सा कम नही हुआ। भीड़ का आक्रोश देख मजबूरन पुलिस को  पीछे हटना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आक्रोशित लोगों ने बलहपुर निवासी रामानुज सिंह के पुत्र शिवम कुमार, लालबाबू सिंह के पुत्र कन्हैया कुमार के घर मे जमकर तोड़फोड़ किया। इधर नयागांव थानाध्यक्ष माधव कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश में कानूनी करवाई की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि कांड के आरोपी फरार हैं। दोनों के परिजन भी घर छोड़कर भागे हुए हैं। पुलिस वहां कैम्प कर रही है। जल्द हीं उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr