Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

जमानिया: मुहम्मदपुर गांव पोखरे में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत

कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव निवासी 16 वर्षीय ज्ञान प्रकाश पुत्र जयप्रकाश बुधवार को छठ महापर्व पर परिजनों के साथ गांव स्थित पोखरे पर गया था। जहां नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई।

डाला छठ को लेकर परिजनों के साथ ज्ञान प्रकाश भी पोखरे पर परिजनों के साथ गया हुआ था। जहां गांव के कुछ हमउम्र दोस्तों के साथ पोखरे में नहाने लगा। तभी नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। जहां देखते ही देखते वह डूब गया। पोखरे के पास पहुंचे लोगों की डूबते किशोर पर नजर पड़ी, तो शोर मचाना शुरू कर दिये। 

उसी समय उपस्थित ग्रामीणों से किसी ने आवाज सुनकर किशोर को बचाने के लिये पोखरे में उतरा, लेकिन तब तक वह डूब गया। किशोर के डूबने पर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने किशोर का शव पानी से निकाला। जीवित होने की उम्मीद में परिजना उसे नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr