वीर अब्दुल हमीद सेतु पर यातायात का भार बढ़ने से शनिवार को जाम लग गया। पुल में दरार पड़ने के कारण जिला प्रशासन की ओर से हाईट गेज लगा है, जिससे भारी वाहन का आवागन न हों। सुबह करीब आठ बजे हाइटगेज से बड़ा हार्वेस्टर के जाने के कारण करीब एक घंटा तक जाम से लोग जूझे।
दिन चढ़ने के साथ-साथ पुल पर यातायात का भार बढ़ता रहा, जिससे जाम की स्थिति अनियंत्रित होती गईं। उसके बाद जाम ने वृहद रूप धारण कर लिया। बता दें कि पुल में दरार होने के मरम्मत के लिए एक माह तक आवागमन बाधित रहा। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से हाइट गेज लगाया गया। भारी वाहनों के पुल पर पहुंचने के बाद जाम की स्थिती बन जाती है। जाम की सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने लोगों को जाम के झाम से निजात दिलाया। जिसके बाद लोगों का आवागमन शुरू हुआ।