Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर: ट्रैक्टर रैली निकालकर बताई भाजपा सरकार की योजनाएं

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने सोमवार को ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं से संवाद के बीच कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सुब्रत पाठक ने ट्रैक्टर पूजन कर लंका मैदान से रैली को रवाना किया। लंका मैदान से निकली रैली सरजू पांडेय पार्क, कचहरी, विकास भवन, भुतहियाटांड़ होते हुए पुनः लंका मैदान में आकर समाप्त हुई।

सोमवार को लंका मैदान में रैली रवानगी से पूर्व लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुब्रत पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के हितों के लिए जो काम किया है, वह किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अतुलनीय है। किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि के रूप में सरकार ने जो सहयोग किया है, वह किसानों की आर्थिक समस्याओं को पूर्ण कर अनावश्यक कर्ज की मजबूरी को दूर करेगा। 

जिला अध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि किसानों की ट्रैक्टरों के साथ भारी संख्या की यह उपस्थिति गाजीपुर की राजनीति में भाजपा का लोहा मनवाया और यह सिद्ध कर दिया है कि किसान भाजपा के साथ है। किसान मोर्चा की यह ट्रैक्टर रैली गाजीपुर की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने आह्वान किया कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाकर जनता की सेवा और मदद करें।

इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक मिश्रा, सुरेश मौर्या, प्रभुनाथ चौहान, जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, रुद्रप्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, योगेश सिंह, विपिन सिंह, ओमप्रकाश राय, साधना राय, विनोद अग्रवाल, कार्तिक गुप्ता, धनंजय चौबे, पंकज राय, मनोज राय, रणजीत राजभर, शैलेन्द्र सिंह, शुभांशु मिश्रा, अशोक सिंह, शैलेश राम, राजकुमार सिंह, देवेंद्र सिंह सहित सैकड़ों किसान, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr