Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

बलिया में फेरे से ठीक पहले भागा दूल्हा, घंटों इंतजार के बाद वर-वधु पक्ष की पंचायत

मंदिर में हो रही शादी के दौरान सिंदूरदान से पहले दूल्हा फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका। इसके बाद वर-वधू पक्ष के बीच हुई पंचायत के बाद दोनों ने एक-दूसरे का सामान वापस लौटा दिया। शादी के बीच दूल्हा के भागने की चर्चा इलाके में तेजी से हो रही है।

दो अलग-अलग इलाकों के रहने वाले लोगों ने युवक व युवती की शादी तय की थी। बलिया के बांसडीह क्षेत्र में स्थित एक मंदिर में रविवार को लड़की पक्ष ने जलपान व भोजन का इंतजाम किया था। नाते-रिश्तेदारों व परिजनों के साथ पहुंचे दूल्हा व बारातियों का लड़की पक्ष ने स्वागत किया। इसके बाद विवाह की रस्म शुरू हुई। लोगों का कहना है कि दूल्हा मंदिर परिसर में ही बैठकर अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था।

इसी दौरान सिंदूरदान का वक्त हुआ तो उसकी तलाश होने लगी। उसके दोस्तों ने आसपास जाने की बात कहीं तो इंतजार होने लगा। उसके मोबाइल पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो बंद मिला। काफी वक्त बीतने के बाद भी दूल्हा नहीं मिला तो लोग उसकी तलाश करने निगल गये। काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद लड़की पक्ष नाराज हो गया। इसके बाद पंचायत हुई जिसके बाद लड़का-लड़की पक्ष ने उपहार व दहेज में दिये गये सामानों को एक-दूसरे को लौटा दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ad Space

uiuxdeveloepr